{"_id":"5e8213ee8ebc3e6f9507ba50","slug":"agra-police-arrests-man-who-told-him-doctor-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सफेद कोट पहनकर निकला नर्स का पति, पुलिस के सामने खुला झूठ, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सफेद कोट पहनकर निकला नर्स का पति, पुलिस के सामने खुला झूठ, गिरफ्तार
Tue, 31 Mar 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सफेद कोट पहनकर निकला व्यक्ति पुलिस हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में एक व्यक्ति पत्नी का कोट पहनकर घर से निकल गया। पुलिस ने चेकिंग में पकड़ लिया। इस पर खुद को डाक्टर बताने लगा। लेकिन पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया। पुलिस पकड़कर उसे थाना लोहामंडी ले आए। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना एमएम गेट निवासी भूपेंद्र की पत्नी एक अस्पताल में नर्स है। वह पत्नी को अस्पताल छोड़ने दो पहिया वाहन से आया था। मगर, घर से निकलते समय पत्नी का सफेद कोट पहन लिया। नोबस्ता पर लोहामंडी पुलिस चेकिंग कर रही थी।
पुलिस ने चेकिंग में रोक लिया। इस पर खुद को डाक्टर बताने लगा। यह देखकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर भूपेंद्र सकपका गया। बाद में सच बता दिया। पुलिस ने भूपेंद्र को पकड़ लिया। इसके बाद थाना लोहामंडी में धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि भूपेंद्र को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।

राजस्थान प्रशासन ने सीमा सील की... मजदूरों को आने की अनुमति भी नहीं दी
राजस्थान की सीमा पर करीब 2500 मजदूर फंस गए हैं। इन्हें राजस्थान की ओर आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। आगरा का प्रशासन इनके रहने और खाने की व्यवस्था खाली पड़े कॉलेज और स्कूलों में करा रहा है। इन्हें क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है।
जयपुर से विजयपुर मध्यप्रदेश जा रहे राजकुमार और जसवंत ने बताया कि तीन दिन पैदल चलकर आ रहे हैं। अब यहां से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मजदूर जुटने की सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ अमरीश बिंद, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार सर्वेश सिंह पहुंचे।
एसडीएम ने डीएसपी मनिया वासुदेव सिंह से बात कर इन लोगों को राजस्थान पार कराने को कहा। पर उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देकर उन्होंने इनकार कर दिया। एसडीएम ने इससे डीएम को अवगत कराया। डीएम ने सीमा पर मौजूद सभी लोगों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था कराने के निर्देश एसडीएम को दिए।