{"_id":"5e8202eb8ebc3e76a002d9bb","slug":"agra-police-arrests-liquor-mafia-with-making-illegal-wine-from-urea","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का फायदा उठाने में जुटा 'माफियातंत्र', यूरिया से मिलावटी शराब बनाते तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का फायदा उठाने में जुटा 'माफियातंत्र', यूरिया से मिलावटी शराब बनाते तीन पकड़े
Tue, 31 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब बनाने वाले लोग
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में शराब माफिया सक्रिय हो गए है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा है। अगर ये मिलावटी शराब लोग पीते तो जान जोखिम में पड़ सकती थी। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान भी बरामद किया है।
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात एक घर से देसी शराब में यूरिया मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाते तीन लोगों को पकड़ा जबकि एक युवक भाग निकला। मौके से खाली तथा भरी बोतलें, ढक्कन आदि सामान भी मिला है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुरा में एक मकान में देसी शराब में यूरिया मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस पर दबिश दी गई। छापे के दौरान पुलिस को 74 भरे, 59 खाली बीतलें, 224 ढक्कन, 560 ग्राम यूरिया, 3 पाउच इनो मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र, शेर सिंह पुत्रगण भगवान सिंह निवासी हुसैनपुरा, वीरेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी शमसाबाद हैं। जबकि मलखान निवासी काकरपुरा भाग निकला।