फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested accused woman of Manappuram gold robbery case

Agra: मणप्पुरम गोल्ड लूटकांड में एक और आरोपी महिला गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

Thu, 16 Jun 2022 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 02:18 PM IST
सार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी लूटकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लूटकांड में वांछित इनामी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
agra police arrested accused woman of Manappuram gold robbery case
मणप्पुरम गोल्ड लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालकर करोड़ों का सोना लूटने वालों में महिला आरोपी मीनू भारद्वाज को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके भाई ने वारदात की और महिला ने रकम और सोना छिपाने में सहयोग किया उसके कब्जे से 101 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए। अब तक पुलिस 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 17 जुलाई 2021 को डकैती के कुछ घंटे बाद ही दो बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था। सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला इसी साल फरवरी में पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया था। पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। करोड़ों का सोना बरामद हुआ। फिरोजाबाद के लाइनपार स्थित राम नगर धीमर वाली गली निवासी संजय भारद्वाज को जेल भेजा गया था, उसकी पत्नी मीनू लूट की रकम और सोना छिपाने के मामले में आरोपी थी। फरार होने की वजह से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मीनू फिरोजाबाद में नगला बरी में किराये के मकान में रह रही है। बुधवार देर रात एसओ कमला नगर विपिन गौतम ने दबिश देकर मकान से मीनू भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। उससे 101 ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

भाई ने डाली थी डकैती, निकाल लिए थे बैग से गहने

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मीनू ने बताया कि भाई अंशुल सोलंकी ने अपने साथियों के साथ डकैती डाली थी। इसके बाद उसके पति संजय के साथ घर आया था। उसने रुपयों और आभूषण से भरा बैग दिया था। उसे छिपाया। अंशुल, बड़ी बहन के घर बाइक लेकर चला गया। उसके जाने के बाद बैग से कुछ रुपये और जेवर निकालकर अलग रख दिए। बाद में पति ने रुपये और जेवर से भरा बैग अपनी बहन के घर छिपा दिया। भाई और पति पकड़े गए। उन्होंने बैग बरामद कराया। उस समय वह बाहर गई थी। इस कारण पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस की डर के चलते फिरोजाबाद छोड़ दिया था। किराये पर रह रही थी। कुछ दिन पहले लौट आई थी। दो बच्चे भी उसके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 की गिरफ्तारी, 15 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद

17 जुलाई 2021 को डकैती की घटना होने पर पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाश मनीष और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। उनसे 1.65 लाख रुपये और 7.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इसके बाद 21 जुलाई को आरोपी प्रभात ने आत्मसमर्पण किया। 23 जुलाई को संतोष जाटव मुठभेड़ में पकड़ा गया। उससे 63 हजार रुपये और 1.002 किलोग्राम सोना मिला। 27 जुलाई को अंशुल सोलंकी, अंशु यादव उर्फ ध्रुव (सहयोगी), संजय शर्मा (सहयोगी) पकड़े गए। उनसे 2,90,500 रुपये और .966 ग्राम सोना बरामद किया। दो अगस्त को रेनू पंडित, तीन अगस्त को सुनीता व राजा उर्फ गौतम सागर, चार अगस्त को अवकाश मिश्रा उर्फ मोनू, अश्वनी मिश्रा उर्फ सोनू, दस अगस्त को सहयोगी देवेंद्र यादव, दीपू, सराफ सचिन, मनोज पकड़े गए। इसके बाद केशव यादव, संजय कुमार, नरेंद्र उर्फ लाला, अरुण यादव, राजकुमारी उर्फ कौशल्या और अब मीनू भारद्वाज उर्फ अंजली पकड़ी गई। नरेंद्र को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों से 6,01,272 और कुल 15.249 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed