फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police And Swat Team Busted Fake Petrol Factory Crime News

स्वॉट टीम ने पकड़ा नकली पेट्रोल बनाने का कारखाना, तीन गिरफ्तार, इस तरह करते थे मिलावट

Wed, 09 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

  • लोहामंडी पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
  • देहात में 52 रुपये में बिक्री
  • खरीदार लोगों से वसूलते थे असली पेट्रोल की कीमत 

विज्ञापन
Agra Police And Swat Team Busted Fake Petrol Factory Crime News
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के लोहामंडी गोकुलपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात को स्वॉट टीम ने नकली पेट्रोल का कारखाना पकड़ा है। कारखाना से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, यहां जूता बनाने में प्रयोग होने वाले साल्वेंट में रंग वाले केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जा रहा था। मौके से 1200 लीटर सॉल्वेंट बरामद किया है। 36 रुपये की लागत से एक लीटर पेट्रोल तैयार कर देहात में उसे 52 रुपये लीटर में बेचा जाता था। देर रात पुलिस और जिला पूर्ति अधिकारी कार्रवाई में जुटे हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र की एक केमिकल फैक्टरी से सॉल्वेंट खरीदा जाता है। साल्वेंट का प्रयोग जूता फैक्टरी के संचालक जूते के अपर और सोल को चिपकाने वाले केमिकल में करते हैं। सॉल्वेंट में रबड़ (पीएलएल) और एक केमिकल मिलाकर यह तैयार होता है। मगर, आरोपी साल्वेंट का प्रयोग नकली पेट्रोल बनाने में कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा : दो कारखानों में बन रहा था नामी कंपनी का नकली मोबिल तेल, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकुलपुरा का वसीम इस काम में लगा था। वह साथियों की मदद से नकली पेट्रोल तैयार करता था। उसने गोकुलपुरा में कारखाना और गोदाम बना रखा था। यहां से गाड़ियों में ड्रमों में नकली पेट्रोल भरकर ले जाते थे। स्वाट टीम ने मंगलवार को गोकुलपुरा में छापा मारा। यहां से वसीम सहित तीन लोगों को पकड़ लिया।

दिखता है पेट्रोल की तरह 
पुलिस की पूछताछ में वसीम ने बताया कि सॉल्वेंट में ऐसा रंग और केमिकल मिलाया जाता है, जिससे यह पेट्रोल जैसा दिखने लगता है। इसके बाद नकली पेट्रोल को देहात के कुछ लोगों को बेच देते हैं। यह पेट्रोल 52 रुपये तक में बिक जाता है। खरीदार लोगों को पेट्रोल की कीमत में बिक्री करते हैं। 

पंपों पर भी सप्लाई होता है
सीओ लोहामंडी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कई लोगों के नाम लिए हैं। उनके बारे में पता किया जा रहा है। 


खराब हो जाती हैं गाड़ियां 
पिछले दिनों ताजगंज और एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर नकली मोबिल ऑयल का मामला पकड़ा था। करोड़ों का मोबिल ऑयल बेचा जा चुका था। अब साल्वेंट से पेट्रोल बनाने का मामला पकड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नकली पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed