{"_id":"59f4489a4f1c1b76678b7cf0","slug":"agra-police-action-in-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विस पर्यटकों पर हमले के बाद फतेहपुर सीकरी में पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विस पर्यटकों पर हमले के बाद फतेहपुर सीकरी में पुलिस का एक्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
फतहेपुर सीकरी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतहेपुर सीकरी में स्विटजरलैंड के पर्यटकों पर हुए हमले के बाद शनिवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। स्वाट टीम और सर्किल की फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फतेहपुर सीकरी को लपका फ्री कर दिया जाएगा।
बता दें कि आगरा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक ऐतिहासिक स्मारकों के भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में यहां कुछ लोग सामान बेचने और गाइड के नाम पर पर्यटकों को परेशान करते हैं। इन्हें लपका नाम दिया गया है। कई बार इन लपकों के कारण ही विदेशी पर्यटकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। फतहेपुर सीकरी में यह लपका तंत्र बहुत सक्रिय है।
हाल ही में स्विटजरलैंड के पर्यटकों पर फतहेपुर सीकरी में हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बवाल मचने के बाद पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। शुक्रवार को हमले के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने लपका तंत्र के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है।

Trending Videos
दो दिन में सीकरी लपका फ्री
शनिवार को सीओ अछनेरा सत्यम कुमार के नेतृत्व में पहुंची सर्किल की फोर्स और स्वाट टीम ने लपकों की धर पकड़ शुरू कर दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सीओ सत्यम कुमार ने दावा किया कि दो दिन में फतेहपुर सीकरी को लपकों से मुक्त कर दिया जाएगा।
इससे पहजे शुक्रवार को एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज आगरा राजा श्रीवास्तव और एसएसपी अमित पाठक ने स्विस पर्यटकों पर हुए हमले के मामले में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं की। पर्यटक केस दर्ज कराना नहीं चाहते थे। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट लिखी।
इसके बाद पांचों आरोपियों की तलाश की। उन्हें गिरफ्तार किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस किया गया है। लपकों के खिलाफ भी अभियान शुरू किया जा रहा है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे।

क्वैंटिन के कान की हड्डी टूटी
पर्यटकों पर हमला
- फोटो : ANI
दिल्ली में उपचार करा रहे स्विस युगल में से क्वैंटिन के कान की हड्डी टूट गई है। इसमें फ्रेक्चर बताया गया है। इसी पर पत्थर लगा था। कान के एक हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। इसी के आधार पर पुलिस ने अंग-भंग की धारा 326 लगाई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस दोनों पर्यटकों के संपर्क में है। अगर कोई नई बात सामने आती है तो उसे भी जांच में शामिल कर लिया जाएगा।