फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra players sweating it out in preparation for the state championship.

Agra News: प्रदेशीय चैंपियनशिप से पहले तैयारी में पसीना बहा रहे आगरा के खिलाड़ी

Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Agra players sweating it out in preparation for the state championship.
अभ्यास करते ​खिलाड़ी 
आगरा। अब हर पास, हर शॉट और हर रणनीति को जीत के हिसाब से तराशा जा रहा है। प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप से पहले आगरा का विशेष प्रशिक्षण शिविर अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कई दिनों से सुबह-शाम पसीना बहा रहे खिलाड़ी अब मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि कोचिंग स्टाफ टीम संयोजन, तकनीकी सुधार और फिटनेस को अंतिम रूप देने में जुटा है। लक्ष्य साफ है कि 22 से 28 जुलाई तक नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में आगरा की टीम मेडल की प्रबल दावेदार बनकर उतरे।
विज्ञापन

बालकों का प्रशिक्षण शिविर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम और बालिकाओं का शिविर सेंट एंथोनी स्कूल में चल रहा है। कोच प्रत्येक खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उनकी कमियों को दूर करने में लगे हैं। फिटनेस ड्रिल, स्पीड, स्टेमिना और रिकवरी पर भी लगातार काम हो रहा है। टीम संयोजन को मजबूत बनाने के लिए अभ्यास मैच कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह ने बताया कि चयनित टीम 22 से 28 जुलाई तक आयोजित प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। बताया कि टीम की घोषणा आज या कल में कर दी जाएगी। बालकों के शिविर में श्यामवीर सिंह और अयंत राणा, जबकि बालिकाओं के शिविर में राहुल सक्सेना एवं मनीष वर्मा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed