फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra players show their strength in the Ashmita Khelo India Pencak Silat League

Agra News: अश्मिता खेलो इंडिया पेंचक सिलाट लीग में आगरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 26 Oct 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Agra players show their strength in the Ashmita Khelo India Pencak Silat League
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया पेंचक सिलाट लीग जोश और उत्साह से भरपूर रही। प्रतियोगिता में 150 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी क्षमता और संतुलन के साथ आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने युवा प्रतिभाओं की खेल भावना और निपुणता की सराहना की। उदघाटन मुख्य अतिथि एसीपी सुकन्या शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। पूर्व वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियन और कोच हरदीप सिंह हीरा और सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जिला एसोसिएशन आगरा की सेक्रेटरी डॉ. किरण कश्यप ने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य था।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान ने अंडर 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में यह रहे परिणाम
अध्या बानी, निहारिका, मायरा शर्मा, आकांक्षा, धिन्श्री, नविशा, गर्विता, नंदिनी, अलीना, तनश्वी, तान्या, निम्रिता, तनिश्का, टन्नू, अध्या, प्रिया, दीक्षा, पायल कुशवाह, नम्रता राणा, चानू ,गरिमा, सुनंदिनी थापर, ए तेजस्वी, श्रेया, रितु, शिवानी दीक्षित, दीक्षा शर्मा, अंशिका यादव, तनिषा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed