फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra physical exploitation of girl's from two years

फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी का वादा कर लड़की के साथ दो वर्ष तक करता रहा ये काम

Tue, 06 Mar 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Mar 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
agra physical exploitation of girl's from two years
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार करने वाली युवती के साथ धोखा हुआ। युवक ने निकाह करने का वादा करके शारीरिक शोषण किया। 
विज्ञापन


युवती के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। वह घर आए तो रिश्ते की बात चलाई। मगर, युवक ने इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की दोस्ती तीन वर्ष पहले फेसबुक पर न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवती के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। युवती अपनी मां के साथ रहती है। 

युवती ने दोस्ती के बाद युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। एक दिन युवक ने अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद होटल में ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने निकाह का वादा किया। युवती कई बार युवक के घर जाकर भी रही। कुछ दिन पहले युवती के पिता दुबई से घर आए। पिता ने निकाह करने की बात कही। 

युवती का आरोप है कि युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। वह दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस ने मामला न्यू आगरा का बताया। न्यू आगरा पुलिस ने शिकायत मिलने पर युवक को पकड़ लिया। हालांकि दोनों के परिवारीजन थाने आ गए। उनमें समझौते के प्रयास शुरू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed