{"_id":"66a984482a0182a87c0da743","slug":"agra-panchayat-sentenced-the-rapist-to-thrashing-with-five-shoes-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : पंचायत ने दुष्कर्मी को पांच जूते मारने की सजा सुनाकर निपटाया मामला, समाज के लोगों ने रुकवाई पुलिस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : पंचायत ने दुष्कर्मी को पांच जूते मारने की सजा सुनाकर निपटाया मामला, समाज के लोगों ने रुकवाई पुलिस जांच
Wed, 31 Jul 2024 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:55 AM IST
सार
सजा पर अमल भी हुआ और आरोपी को एक महिला ने जूते मारे। साथ ही पीड़ित परिवार को 15 हजार देने का भी दंड दिया गया। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में दुष्कर्म के मामले को पंचायत ने पांच जूते मारने की सजा देकर निपटा दिया। सजा पर अमल भी हुआ और आरोपी को एक महिला ने जूते मारे। साथ ही पीड़ित परिवार को 15 हजार देने का भी दंड दिया गया। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
भोगीपुरा की युवती घर से कहीं चली गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और मोहल्ले के युवक पर आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो समाज के लोगों ने कहा कि युवती को खुद बरामद कर लेंगे। इनमें कथित मौलाना भी थे। 5 घंटे बाद युवती को वापस ले आए।
विज्ञापन
परिवार की इज्जत का हवाला देकर कार्रवाई रुकवा दी गई। उधर, परिवार के सामने युवती ने कहा कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। उसे नशे का पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस मामले पर समाज के कुछ लोगों ने पंचायत की थी।
विज्ञापन
