{"_id":"619c64ef64c21e477c749811","slug":"agra-palwal-and-mathura-ghaziabad-passenger-will-remain-canceled-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनें निरस्त: 27-28 नवंबर को निरस्त रहेंगी आगरा-पलवल और मथुरा-गाजियाबाद पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनें निरस्त: 27-28 नवंबर को निरस्त रहेंगी आगरा-पलवल और मथुरा-गाजियाबाद पैसेंजर
Tue, 23 Nov 2021 09:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:20 AM IST
सार
मथुरा-पलवल रेलमार्ग के आझई स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इस कारण पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। सात ट्रेनें एक से दो घंटे तक रोककर गुजारी जाएंगी। एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
मथुरा-पलवल रेलमार्ग पर दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-पलवल रेलमार्ग स्थित आझई स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण आगरा कैंट-पलवल व मथुरा-गाजियाबाद पैसेंजर 27-28 नवंबर को निरस्त रहेंगी। सात ट्रेनों को डेढ़ से दो घंटे तक आगरा से मथुरा के बीच खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
26 नवंबर को पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस आगरा कैंट-पलवल, हजरत निजामु्ददीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी के स्थान पर वाया आगरा कैंट, मितावली, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी के रास्ते से चलेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का रेग्यूलेशन
तिरुअनंतपुरम सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 25 और 26 नवंबर को आगरा कैंट व मथुरा खंड में 120 मिनट तक रेग्यूलेट की जाएंगी। एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 25 और 26 को आगरा कैंट-भूतेश्वर में 100 से 115 मिनट तक रेग्यूलेट होगी।
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस 26 व 27 नवंबर को 75 मिनट तक रेग्यूलेट होंगी। इसी तरह तिरुअनंतपुरम-निजामु्ददीन, जम्मू तवी -पुणे, फिरोजपुर कैंट-छिंदवावाड़ा एक्सप्रेस आगरा से मथुरा के बीच में 100 से 120 मिनट तक रेग्यूलेट रहेंगी।