{"_id":"5af016a64f1c1ba1098b89a8","slug":"agra-on-storm-alert-for-eight-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूफान के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों को रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों को रखें ध्यान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 07 May 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
तूफान पर अलर्ट
आगरा और आसपास के क्षेत्र पर फिर से तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आठ मई के लिए तूफान की चेतावनी दी है। इस पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
दो मई को आगरा में 132 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आया था। जिसमें भारी तबाही हुई थी। 50 से ज्यादा लोग मर गए थे। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला था।
इस बार मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। क्षेत्रीय पार्षद, लेखपाल, प्रधान से इसका प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

Trending Videos
क्या करें, क्या न करें
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तूफान से पहले अपने आसपास कमजोर पेड़ों की डालियों की छंटनी कर दें। यदि मकान कमजोर है, तो मरम्मत करा लें। कमजोर टिन शेड आदि को मजबूती से बांध दे। बिजली के उपकरणों के प्लग निकाल दें।
तूफान के दौरान वाहन न चलाएं। अगर आप वाहन से कहीं जा रहे हैं और रास्ते में तूफान आया तो उसे खड़ा कर खुद कर सुरक्षित पर चले जाएं। पेड़, बिजली पोल, होर्डिंग्स के पास खड़े न हों।
बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। कोई हादसा होने पर 100 नंबर पर पुलिस को खबर दें। टार्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यक वस्तुएं साथ रखें, ये उपयोगी साबित हो सकती हैं। बिजली कड़कने पर मजबूत पक्के मकान में शरण लें।

इसे भी ध्यान रखें
तूफान के दौरान खुद सतर्क रहें। अगर आसपास कोई हादसा हो जाए तो आगे बढ़कर लोगों की मदद करें। घायल व्यक्ति को मुंह से सांस देने और छाती पर दबाव देने से उसकी जान बचाई जा सकती है।