{"_id":"5aa0e6ab4f1c1b512f8b610f","slug":"agra-officers-inspection-for-metro-corridor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो ने तय किया एक और स्टेशन का सफर, अब इसकी तैयारी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो ने तय किया एक और स्टेशन का सफर, अब इसकी तैयारी शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
METRO RAIL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मेट्रो रेल चलाने की योजना को कैबिनेट से हरी झंडी मिलने और योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान होने के बाद योजना को गति देने की कसरत शुरू हो गई है।
शहर में योजना के तहत दो कॉरीडोर बनाए जाएंगे। इसमें एक कॉरीडोर पीएसी परिसर में बनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को विकास प्राधिकरण, तहसील और राइट्स संस्था के अधिकारियों ने पीएसी परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना की डीपीआर राइट्स संस्था ने बनाई है। प्रदेश की कैबिनेट ने योजना को मंजूरी दे दी है और बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी हो गया है। डीपीआर के मुताबिक शहर में मेट्रो के दो कॉरीडोर को फाइनल किया गया है।

- फोटो : Amar Ujala
इसमें एक कॉरीडोर का यार्ड पीएसी परिसर और दूसरा कॉरीडोर झरना नाले के पास प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो परियोजना का शिलान्यास पीएसी परिसर के कॉरीडोर से होना प्रस्तावित है।
इसलिए अब निर्माण प्रक्रिया चालू करने की कसरत शुरू कर दी गई है। यहां करीब 23.05 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें यार्ड बनाया जाएगा। 15वीं वाहिनी पीएसी को यहां से शिफ्ट करके कीठम झील के पास बसाया जाएगा।
विकास प्राधिकरण के ओएसडी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को राइट्स संस्था, तहसील और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण और नापजोख की।

यहां होगा योजना का शिलान्यास
राइट्स संस्था के अधिकारी यहां जमीन की पैमाइश के बाद एक मॉडल तैयार करेंगे, जिसमें यह तय किया जाएगा कि कहां यार्ड बनेगा, कहां रेल लाइन होगी और कहां आवासीय और व्यवसायिक परिसर रहेगा।
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो योजना का शिलान्यास जल्द से जल्द किया जाएगा। शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पीएसी परिसर को ही उपयुक्त पाया गया है।
यहीं से काम शुरू होगा। पहले सिकंदरा से होटल ट्राइडेंड वाले कॉरीडोर का काम शुरू होगा। इसके बनने के बाद आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक के दूसरे कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा।

व्यवसायिक कांप्लेक्स भी बनेंगे
मेट्रो रेल योजना का खर्च केवल यात्रियों के भाड़े से पूरा नहीं होगा। इसलिए मेट्रो रेल योजना में कामर्शियल कांप्लेक्स के निर्माण का प्रावधान किया गया है।
पीएसी परिसर में प्रस्तावित यार्ड में रेलवे यार्ड के साथ-साथ आवासीय परिसर और व्यवसायिक कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। इसका मॉडल भी राइट्स संस्था ही फाइनल करेंगी। कामर्शियल कांप्लेक्स में मल्टीप्लेक्स से लेकर रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।