फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North By Election Voters Will Cast His Vote With These Identity Cards

वोटर कार्ड नहीं है तो परेशान न हों, चुनाव आयोग ने दिए हैं पहचान पत्र के 11 विकल्प

Sun, 19 May 2019 07:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Agra North By Election Voters Will Cast His Vote With These Identity Cards
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एक महीने के बाद ही दूसरी बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार वो विधायक चुनेंगे। मगर, सांसद चुनने के दौरान उन्हें पहचान पत्र को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि क्षेत्र के 91 हजार मतदाताओं को वोटर कार्ड न होने की स्थिति में दूसरे विकल्पों का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में भी यही व्यवस्था की गई है। बिना पहचान पत्र के मतदान कर पाना मुश्किल होगा। इसलिए मतदाता बूथ पर वोटर पर्ची के साथ वोटर कार्ड अवश्य अपने साथ ले जाएं। यदि उनके पास वोटर नहीं है तो वो इसके बिना भी अपना मतदान कर सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 11 विकल्प दिए हैं। 
विज्ञापन


इनमें से किसी एक पहचान पत्र के माध्यम से वह वोट डाल सकेंगे। 18 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में ऐसे बहुत से मतदाता सामने आए थे, जिनके पास वोटर कार्ड नहीं थे। मगर, पीठासीन अधिकारियों ने आयोग द्वारा निर्धारित 11 विकल्पों में से एक विकल्प के आधार पर इन मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया था। उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऐसे ही व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विकल्प

- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेद्घ के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र
- बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक
- पैन कार्ड
- आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए जाने गए सरकारी पहचान पत्र
- आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed