{"_id":"5ce0187ebdec2207843bfbab","slug":"agra-north-assembly-constituency-by-polls-on-19-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव: 12 प्रत्याशियों की किस्मत लिख रहे चार लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव: 12 प्रत्याशियों की किस्मत लिख रहे चार लाख मतदाता
Sun, 19 May 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र के 4,09,347 मतदाता 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 438 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। जमकर मतदान कर पिछले रिकार्ड ध्वस्त करने का क्षेत्र के मतदाताओं के पास एक बार फिर से मौका है।
उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 19 मई को उपचुनाव की घोषणा की गई।
विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। इसमें एक महिला सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इस बार सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन के तहत एक प्रत्याशी पर ही दांव लगाया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

Trending Videos
2017 में हुआ था रिकॉर्ड मतदान
2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान किया था। यही वजह थी कि उत्तर विधानसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का अंतर भी इसी चुनाव में था।
इस क्षेत्र के मतदाताओं को एक महीने बाद ही दूसरी बार मतदान करने का मौका मिल रहा है। इससे पहले 18 अप्रैल को आगरा लोकसभा सीट पर सांसद चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग किया था। 2,23,131 पुरुष, 1,86, 195 महिलाएं और 21 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
पार्टी प्रत्याशी
भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा, सपा से सूरज शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से दिलीप कुमार बघेल, वंचित इंसाफ पार्टी से राशिद अली चौधरी, आदर्श समाज पार्टी से रोहित, समान अधिकारी पार्टी से लक्ष्मी स्वरूप मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी
अनिल कुमार कुशवाह, इदरीश, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा और डा. रामबृज यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं। निर्वाचन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता 1950 और 0562 2260132 पर कॉल कर सकते हैं।