{"_id":"6ad298078e77b950320a6e5b","slug":"agra-news-theft-cold-storage-agra-news-c-421-1-ag11011-19494-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोल्ड स्टोरेज के ट्रांसफाॅर्मर से सामान चोरी, आलू खराब होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोल्ड स्टोरेज के ट्रांसफाॅर्मर से सामान चोरी, आलू खराब होने की आशंका
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला अरुआ के पास कोल्ड स्टोरेज के लगे ट्रांसफाॅर्मर को चोरों ने निशाना बना लिया। 14-15 अक्तूबर की रात चोर ट्रांसफाॅर्मर को नीचे गिराकर उसमें से कॉयल, तेल और कुछ तारों को चोरी कर ले गए। इससे कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे कोल्ड स्टोर में रखे किसानों के आलू खराब होने की आशंका जताई गई है। कोल्ड स्टोर संचालक श्याम सुंदर गर्ग की शिकायत पर अछनेरा पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उसी रात किसान राजेश सोलंकी निवासी अछनेरा की समर खेत पर लगी थी। अज्ञात चोरों ने तारों को काटा, तो वहां सो रहे किसान की जगार होने पर चोर ट्रांसफाॅर्मर नहीं ले जा सके।
शिकायत मिली थी, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा
विज्ञापन
शिकायत मिली थी, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा