Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news stadium coach

Agra News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगी कोच की जिम्मेदारी

Wed, 31 Jul 2024 06:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
agra news stadium coach
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों को दिन बहुरने वाले हैं। जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षण देते हुए नजर आएंगे। पिछले काफी समय से संविदा पर रखे कोच ही उन्हें अभ्यास करा रहे थे।
विज्ञापन


एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरह प्रदेश भर 37 छात्रावास विभिन्न खेलों के 40 प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। स्टेडियम प्रशासन लोकल स्तर पर संविदा पर प्रशिक्षकों को रखकर किसी तरह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिला रहा था। काफी समय से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम छात्रावास में कबड्डी, जिमनास्टिक और बास्केटबाल कोच के पद रिक्त चल रहे हैं। शासन ने इन पदों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोच के रूप में रखने का निर्णय लिया है। इनका मानदेय भी 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद जोशी ने बताया कि कोच बनने के लिए अंतरराष्ट्रीय, ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुके खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी, प्रशिक्षक, ओलंपिक गेम्स, विश्वकप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम को प्रशिक्षण देने वालों के ही आवेदन मान्य होंगे। ऐसे प्रशिक्षण और खिलाड़ी 18 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस में स्टेडियम कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed