{"_id":"6ac56977e62a201eaa009c00","slug":"agra-news-spa-protest-agra-news-c-421-1-sagr1004-18725-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाह स्टेट हाईवे पर हंगामा, फतेहाबाद थाना घेराव का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाह स्टेट हाईवे पर हंगामा, फतेहाबाद थाना घेराव का प्रयास
विज्ञापन
बाह: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बाह में स्टेट हाइवे को जाम कर धरना देते स
बाह/फतेहाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही बाह में सपा कार्यकर्ता भड़क गए और बाह थाने के सामने आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर धरने पर बैठ गए, जिससे वहां जाम लग गया। फतेहाबाद में भी कार्यकर्ताओं की ओर से थाने के घेराव का प्रयास किया गया।
बाह में स्टेट हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सपा मुखिया की रिहाई की मांग की। करीब 20 मिनट तक रहे जाम के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर थाने ले गई। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पूरे प्रदेश की जेलें भर देंगे। सपाई अपनी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और अखिलेश यादव की रिहाई के बाद ही वे थाने से हटे। करीब डेढ़ घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, महेश वर्मा, गौरीशंकर खैर, राकेश सविता, आलोक यादव, मोनू अहीर, रमेश यादव और रामकैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
वर्जन (बाह)
पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हाईवे से हटाकर थाने ले गई थी। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सपाई वापस लौट गए।
- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह
इधर, फतेहाबाद में सपाइयों ने पैदल मार्च निकालने के बाद थाने के घेराव का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बस स्टैंड पर ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें मेला ग्राउंड के सामने स्थित सपा कार्यालय पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
सपा नेता राजेश कुमार ने बताया कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। वहीं, सपा नेता महेश सिसोदिया ने बताया कि करीब तीन बजे अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान प्रहलाद गुर्जर, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, अनुज यादव, डॉ. रामसेवक अघवारिया, उदयवीर सिंह कठाना, रामवीर गुर्जर और साहिल खान आदि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद रखा।