फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News senior molested Engineering student in a moving car agra up news

हाईवे पर हैवानियत: चलती कार में इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म, पिटाई की...और फिर सड़क पर फेंक गया सीनियर

Mon, 12 Aug 2024 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

इंजीनियरिंग की छात्रा लखनऊ की रहने वाले है। सीनियर उसे जबरन अपनी कार में खींच ले गया। चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Agra News senior molested Engineering student in a moving car agra up news
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सिकंदरा थाना क्षेत्र में लखनऊ की रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप आईआईटी जम्मू के छात्र पर है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद कार में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पूर्व में भी छात्रा और आरोपी के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष में है। संस्थान में ही गाजीपुर का शिवांश सिंह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था। वह एक साल सीनियर था। पढ़ाई पूरी कर चुका है। शिवांश ने 10 अगस्त की शाम सिकंदरा स्थित पिंड बलूची रेस्तरां के आगे वाले मोड़ पर बुलाया। पहुंचने पर जबरन कार में बैठा लिया।

विज्ञापन

कार में पिछले सीट पर बैठे व्यक्ति को चालक न दिख सके, इसके लिए पर्दे लगाए गए थे। शीशे भी पर्दे से ढके थे। आरोप है कि शिवांश ने हाथ बांध दिए। शोर मचाने पर धमकी देकर चुप करा दिया और दुष्कर्म किया। बाद में उसे सड़क पर फेंककर भाग गया। वह किसी तरह घर पहुंची। रविवार शाम को थाना सिकंदरा में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन

12 दिन पहले भी हुआ था विवाद

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी छात्र जम्मू आईआईटी में है। पुलिस ने फोन से संपर्क किया। उसने बताया कि वह 10 दिन पहले आया है। तब से कहीं और नहीं गया। उसे बयान के लिए बुलाया है। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। उसकी लोकेशन निकलवाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करा रहे हैं। छात्रा का आरोपी से 12 दिन पहले भी विवाद हुआ था। मामला कॉलेज प्रबंधन के साथ पुलिस के पास भी पहुंचा था। मगर, दोनों ने समझौता कर लिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


 
विज्ञापन

दोस्ती न करने पर झूठी शिकायत

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे दोस्ती करना चाहता था। उसने मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर विभागाध्यक्ष से झूठी शिकायत की। इस कारण उसे अंकतालिका नहीं दी गई। तब से वो अवसाद में है। वो आरोपी को सजा दिलाना चाहती है। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed