फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news sbi atm flame

Agra News: एसबीआई के एटीएम में लगी आग, मची अफरातफरी

Wed, 10 Jan 2024 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
agra news sbi atm flame
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम के केबिन से मंगलवार शाम धुंआ उठने लगा। देखते-देखते लपटें उठने लगीं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। मगा, तब तक एटीएम पूरी तरह से नष्ट हो गया। पुलिस आग लगने के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

ईदगाह रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे एटीएम के केबिन से धुंआ उठने लगा। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान भी मौके पर आ गए। कोई भी केबिन में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। करीब 5 मिनट तक धुआं निकलता रहा। देखते-देखते लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरे एटीएम के केबिन को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed