{"_id":"6927644afc6816a1d20fbb44","slug":"agra-news-sayna-accident-marpit-agra-news-c-153-1-sagr1012-102442-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक से ट्रैक्टर टकराने पर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक से ट्रैक्टर टकराने पर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार की सुबह अपने साथी के साथ बीए की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद होता देख ट्रैक्टर चालक के समर्थन में और लोग आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।
ग्राम गढ़ी जैतू निवासी तरुण ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9ः30 बजे वह अपने साथी के साथ बाइक से बीए की परीक्षा देने आरसी महाविद्यालय, नगला मोहरे जा रहा था। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा पेट्रोल पंप के पास ग्राम नगला छारी निवासी हरीओम ट्रैक्टर में डीजल भराने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी मोड़ पर ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया। इस पर दोनों पक्षों मे कहासुनी हो गई। आरोप है ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर मालिक प्रेमसिंह और अपने पक्ष के अन्य लोगों को भी बुला लिए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। वहीं, किसी व्यक्ति ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीँ आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।