{"_id":"6ad7c4b0ba38ffef8209d952","slug":"agra-news-saiya-two-party-clash-agra-news-c-421-1-sagr1012-19820-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैंया के सोरा गांव में पाइप फटने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैंया के सोरा गांव में पाइप फटने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक घायल
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव सोरा में खेत में लेजम द्वारा पानी देते समय ट्रैक्टर निकालने पर दो पक्षों में हुए वाद-विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जबकि पुलिस ने चार लोगों का एसीपी खेरागढ़ न्यायालय चालान किया है।
मंगलवार की सुबह 10 बजे रामवीर आदि लोग खेतों में लेजम डालकर पानी लगा रहे थे, तभी गांव के ही रविकांत अपने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने जा रहा था। रास्ते में लेजम के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने से लेजम फट गई, जिससे आक्रोशित रामवीर पक्ष के लोगों व रविकांत के मध्य वाद-विवाद हो गया। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए तथा मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रामवीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी सैंया पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, वहीं दूसरे पक्ष के चार लोगों का शांति भंग करने के आरोप में न्यायालय चालान किया है।
अंकुश चौधरी, एसएसआई थाना सैंया, ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। आरोपी पक्ष के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है और उन्हें एसीपी खेरागढ़ न्यायालय भेजा गया है। लेजम के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने पर भिड़े दो पक्ष पुलिस ने चार आरोपियों का शांति भंग में किया चालान