{"_id":"6ab2f08411c82f691b075ad8","slug":"agra-news-road-maintinence-agra-news-c-25-1-agr1070-1166135-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी : सीसी सड़क के निर्माण में सरिया का जाल न मोटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी : सीसी सड़क के निर्माण में सरिया का जाल न मोटाई
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड को शमसाबाद रोड से जोड़ने वाली 100 फीट चौड़ी सड़क का 10 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम निर्माण करा रहा है। निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। आरसीसी से बनाई जा रही इस सड़क का 300 मीटर हिस्सा बन चुका है। निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और मानकों से खिलवाड़ की शिकायत नगर आयुक्त से की गई है।
पार्षदों ने आरोप लगाया है कि न तो सरिया का जाल लगाया जा रहा है और न ही मोटाई मानकों के मुताबिक है। होटल जेपी पैलेस के सामने फतेहाबाद रोड से शमसाबाद रोड को जोड़ने वाली सड़क पर शंकर रिजॉर्ट की ओर सीसी सड़क बनाई जा रही है। इसके निर्माण में लोहे का जाल बिछाया नहीं गया। पार्षदों ने इसके वीडियो जारी किए और नगर आयुक्त से जांच की मांग की।
वीडियो में उन्होंने दिखाया कि सीसी से बनाते समय लिंटर को बांधने वाला 8 मिमी. का सरिया जाल की तरह तब लगाते हैं, जब कोई आपत्ति करे। महज 8 से 10 इंच मोटाई तक सीसी डाली जा रही है, जिसमें रेत और सीमेंट का मिश्रण मानकों के मुताबिक नहीं है। उन्होंने तीन से पांच जगह ब्लॉक काटकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
क्या बोले पार्षद
तोरा से एकता चौकी के बीच सीसी सड़क के निर्माण में बेहद पतली सरिया और सीसी की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिली है। आज मौके पर जाकर देखेंगे। एस्टीमेट के मुताबिक निगम के इंजीनियरों से पूरा ब्योरा चेक करेंगे। -गीता देवी, पार्षद
कानपुर नगर निगम की तरह आगरा नगर निगम की जांच कराई जाए तो उससे बड़े घोटाले, गड़बड़ी मिलेंगी। महज 8 एमएम की सरिया और सीसी सड़क की मोटाई की नगर आयुक्त जांच कराएं। यह सीधे तौर पर गड़बड़ी है। - कप्तान सिंह, पार्षद
निगम ने 10 लाख से ऊपर के कामों की जांच के लिए थर्ड पार्टी बुलाई थी, वह अब कहां है और क्या कर रही है। टेंडर 42 फीसदी तक नीचे जाने पर गुणवत्ता से ऐसे ही खिलवाड़ होगा। निगम के इंजीनियरों, थर्ड पार्टी की मिलीभगत से ही हर दिन सड़कें धंसकर गड्ढे हो रहे हैं। -रवि माथुर, पार्षद
वर्जन
सीसी सड़क की गुणवत्ता से संबंधित फोटो, वीडियो मिले हैं, उनकी जांच के लिए चीफ इंजीनियर से कहा गया है कि वह पूरी जांच कराएं।
-संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त