फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News : policemen becomes candidates to nab the frauds

सेना भर्ती में मुन्नाभाईः जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल, 50 कर्मियों को बनाया अभ्यर्थी

Thu, 18 Feb 2021 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agra News : policemen becomes candidates to nab the frauds
सेना भर्ती अभियान... - फोटो : अमर उजाला

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में 15 फरवरी से चल रही सेना भर्ती में आ रहे जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। 50 पुलिसकर्मी अभ्यर्थी बनकर घूम रहे हैं। ये अभ्यर्थियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके पीछे मकसद ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान करने का है जो जाली दस्तावेज लेकर आ रहे हैं। बुधवार को भी पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साक्ष्य न मिलने पर इन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने बुलंदशहर के चार, हापुड़ के पांच और गौतमबुद्ध नगर के एक अभ्यर्थी को पकड़ा था। इसके अलावा कोविड की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले गांव अरसेना के चार युवक भी पकड़े। रिपोर्ट बनवाने आया एक अन्य अभ्यर्थी भी पकड़ा गया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया सेना भर्ती में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ये बिल्कुल अभ्यर्थियों की तरह घूम रहे हैं। जालसाजों और एजेंट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के बीच रहते हैं। उनसे बात कर रहे हैं। किसी से फर्जी दस्तावेज बनाने वाले और मुन्नाभाई के बारे में पता चलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दस्तावेज का होगा सत्यापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कई स्तर पर कराया जाएगा। अगर, कोई अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज की मदद से पास होने में सफल भी हो जाता है तो भी सत्यापन प्रकिया होगी। दस्तावेजों को तहसील स्तर पर सत्यापित कराया जाएगा। अगर, दस्तावेज फर्जी निकलेंगे तो कार्रवाई होगी। एक बार किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा तो वह अपना चरित्र प्रमाणपत्र और पासपोर्ट तक नहीं बनवा सकता है। इसलिए जालसाजों के झांसे में नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालभर पहले बनवा लिए थे फर्जी दस्तावेज
फर्जी दस्तावेेज के साथ पकड़े गए दस युवकों ने सालभर पहले आवेदन किया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इन्हें जैसे ही पता चला कि भर्ती इनके जिलों की नहीं है वैसे ही कासगंज के पते के आधार कार्ड और निवास प्रमाणपत्र बनवा लिए। ये अभ्यर्थी हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के हैं। इन्होंने अपने अपने जिलों में ही फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे।


सादाबाद के 2900 युवाओं ने दिखाया दम
हाथरस की सादाबाद तहसील के 2900 अभ्यर्थियों ने बुधवार को दौड़ लगाई। कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 4700 थे। बृहस्पतिवार को हाथरस जिले की हाथरस तहसील का नंबर है। शुक्रवार को फिरोजाबाद जिले के जसराना, शनिवार को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed