{"_id":"66a98bdef3f77d8d8d024064","slug":"agra-news-police-sub-inspecter-misbehave-agra-news-c-25-1-agr1034-534292-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चौकी में पिटाई, थूक चटवाने में दरोगा पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चौकी में पिटाई, थूक चटवाने में दरोगा पर मुकदमा
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज की तोरा चौकी में भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा लोधी की पिटाई और थूक चटवाने के मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें तत्कालीन चौकी प्रभारी आकाश सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।
घटना के 5 दिन बाद पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। थूक चटवाने के आरोप की पुष्टि के लिए साक्ष्य संकलन किया जाएगा। उधर, घटना के बाद से ही लोधी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
25 जुलाई की रात को कलाल खेरिया निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा लोधी के साथ घटना हुई थी। वह अपनी मार्केट के बाहर बैठे हुए थे। तभी तोरा चौकी के तत्कालीन प्रभारी आकाश सिंह यादव पुलिस के साथ पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाने की कहने लगे थे। आरोप है कि कृष्णा लोधी से गालीगलौज की। उनको पीटते हुए चौकी पर ले आए। इसके वीडियो भी लोगों ने बना लिए। बाद में चौकी पर पिटाई की। थूक चटवाने तक पीटते रहे। मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिए। इसके बाद अपने पक्ष में बयान लेने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं हुई। बाद में लोधी समाज ने पंचायत की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
पुलिस आयुक्त ने जे रविन्दर गौड ने बताया कि आकाश सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट सहित अन्य धारा लगाई गई हैं। तहरीर में मारपीट और थूक चटवाने के आरोप लगाए गए हैं।
लोधी समाज में आक्रोश
घटना के बाद से ही लोधी समाज में आक्रोश है। क्षेत्र में पंचायत भी की गई थी। इसमें 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को भी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। प्रतिनिधिमंडल में लाल सिंह लोधी, मुकेश राजपूत, प्रकाश राजपूत, मिश्रीलाल राजपूत, यशपाल राजपूत, भूपाल सिंह, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश, आरके राजपूत आदि शामिल रहे।
चौकी के सीसीटीवी फुटेज देखेंगे
पुलिस आयुक्त ने विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए हैं। विवेचना के दौरान चौकी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। घटना के समय तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज होंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता को पकड़कर ले जाने के वीडियो भी सामने आए थे। उनको भी देखा जाएगा।