फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news pinahat merchant protest

Agra News: अधिशासी अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप, 5 घंटे बंद रहा बाजार

Sat, 08 Feb 2025 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
agra news pinahat merchant protest
पिनाहट। कस्बे मेें नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार को बंद कर धरना किया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। मौक पर तहसीलदार बाह विजय श्याम और नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। 5 घंटे तक बाजार बंद होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। व्यापारियों को समझने का प्रयास किया गया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। तहसीलदार बाह विजय श्याम और नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे व्यापारियों से बात की। इसके बाद थाने पर पहुंचे व्यापारियों ने अपनी बात अधिकारी और पुलिस के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। तीन दुकानदारों के 25-25 हजार रुपये के चालान काटकर कार्रवाई की है। व्यापारी किसी तरह का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार विजय श्याम ने कहा कि वह ज्ञापन को अधिकारियों को भेज कर अवगत कराएंगे। साथ ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बाजार खोला। इसके बाद लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी, प्रतिनिधि आजाद बाबू, निखिल गुप्ता, अनिल गुप्ता, वरुण गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता, निक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed