Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA news national wresling

Agra News: पापरी नागर में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप आज से, 350 से अधिक पहलवान दिखाएंगे दमखम

Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
AGRA news national wresling
पापरी नागर में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज आज, 350 से अधिक पहलवान दिखाएंगे दमखम
पिनाहट। क्षेत्र के गांव पापरी नागर में बुधवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज होगा। गोपाल गौ सेवा समिति के तत्वावधान में 18 और 19 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 350 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


गोपाल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने बताया प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के संयुक्त सचिव विनोद तोमर, प्रशासनिक अधिकारी मेहरबान सिंह और जूरी सदस्य सत्यदेव मलिक व संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं महिला रेफरी के रूप में प्रियंका सिंह, कृतृष्णा आर्य, वर्षा राजे और अफसा प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से पहलवान पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों का पंजीकरण और सत्यापन कराया जा रहा है। उनके ठहरने, भोजन और प्रतियोगिता स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह और बाह विधायक पक्षालिका सिंह सहित कई अतिथि शामिल होंगे। आयोजकों ने करीब 10 हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed