{"_id":"6afcc2645db486336809ebc2","slug":"agra-news-labor-body-found-agra-news-c-421-1-ag11011-21627-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा सांधन के पास मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के किनारे 40 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर सोमवार शाम मथुरा से मजदूरी कर लौटने के बाद घर नहीं पहुंचा था। मृतक के बेटे ने रंजिश में हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
परिजन के अनुसार, मूल रूप से थाना किरावली क्षेत्र के गांव काैरई निवासी जसवंत (40) पुत्र कमल सिंह पिछले दो वर्ष से अछनेरा के गांव नरीपुरा में अपनी बुआ के घर रह रहे थे। वह रोजाना खेड़ा सांधन रेलवे स्टेशन से ट्रेन से मथुरा मजदूरी करने जाते थे। सोमवार शाम जसवंत से फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। रात करीब 10 बजे के बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजन ने बताया, अनहोनी की आशंका में रात में काफी तलाश की, लेकिन जसवंत का सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह दूधियों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। पीआरवी 112 की सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त जसवंत के रूप में होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मृतक जसवंत के बेटे सुमित ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व बबरौद गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में पिता की हत्या की गई है। वहीं थाना अछनेरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हर पहलू पर पुलिस और जीआरपी कर रही जांच
थाना अछनेरा पुलिस और जीआरपी रेलवे पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक जसवंत की जेब से मोबाइल फोन और नकदी सुरक्षित मिली है। ऐसे में पुलिस लूटपाट की आशंका को खारिज करते हुए रंजिश और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
वर्जन
ग्रामीणों और पीआरवी के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जीआरपी क्षेत्र में हुई है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा