{"_id":"690a687f931fe304180f4a5f","slug":"agra-news-kheragarh-person-drowned-agra-news-c-292-1-khe1002-100878-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भैंस चराने गया पशुपालक उटंगन नदी किनारे मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भैंस चराने गया पशुपालक उटंगन नदी किनारे मिला मृत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक थानसिंह मौके पर पहुंची खेरागढ़ पुलिस परिजन और ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेत
खेरागढ़। उटंगन नदी किनारे भैंस चराने गए चरवाहे का शव देर रात किनारे पर पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजन का आरोप है कि अवैध खनन के कारण हुए गड्ढे में वह डूबे हैं।
गांव रसूलपुर निवासी थान सिंह (47) चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे।प्रतिदिन की भांति थानसिंह मंगलवार दोपहर को उटंगन नदी किनारे पशुओं को चराने गए थे।शाम करीब 5 बजे मवेशी अकेले ही घर पहुंच गए। परंतु थानसिंह के अंधेरा होने पर भी घर नहीं पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, रात करीब 8 बजे थानसिंह का शव नदी किनारे पानी में पड़ा हुआ मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अधेड़ चरवाहे का शव नदी किनारे मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन के कारण बने गड्ढे के कारण वह डूब गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिर्फ एक भाई का ही विवाह हुआ है एवं दो मुम्बई और एक दिल्ली में मजदूरी करते हैं। थानसिंह गांव में रहकर पशुपालन एवं थोड़ी जमीन है उस पर खेती करते थे।