फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news khandoli toll workers on car bonet

Agra News: टोलकर्मी को बोनट पर लटका एक किमी दौड़ाई कार, घायल

Sat, 01 Feb 2025 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
agra news khandoli toll workers on car bonet
कार के बोनट पर लटका टोलकर्मी। - फोटो : samvad
खंदाैली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित खंदौली टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार शाम को नोएडा जा रहे कार चालक ने टोल कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बचने के चक्कर में एक कर्मचारी कार के बोनट पर लटका तो भी चालक ने कार नहीं रोकी। बूम बैरियर तोड़ते हुए एक किलोमीटर आगे टोलकर्मी को कार से गिराया और भाग गया। सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे की है। खंदौली टोल प्लाजा पर आगरा की ओर से लेन एक में स्विफ्ट कार संख्या यूपी 16 सीएच-5160 आई थी। उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट था। कर्मचारी संतोष ने चालक को इसकी जानकारी दी। यह बात सुनकर कार चालक भड़क गया। टोलकर्मी से गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन

संतोष अपने केबिन से निकल कर बाहर आया तो चालक ने कार उस पर चढ़ाने की कोशिश की। मगर इसी बीच संतोष ने बचने के लिए कार का बोनट पकड़ा। इससे वह कार की छत पर लटक गया। चालक बूम बैरियर को तोड़ता हुआ दिल्ली की ओर निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टोलकर्मियों ने दूसरी गाड़ी से कार का पीछा किया। मगर, एक किलोमीटर दूर जाकर आरोपी चालक ने कार को झटके से रोका, जिससे संतोष गिर गए। आरोपी भाग गया। घायल टोल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया की टोलकर्मी संतोष की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी।


गौतमबुद्ध नगर का है कार मालिक
आगरा। पुलिस ने टोल के फुटेज से कार नंबर के आधार पर उसके मालिक के बारे में चेक किया। कार का पंजीकरण आशीष नागर के नाम पर है। आशीष पुराना कठेरा रोड, दादरी गौतमबुद्ध नगर का है। एसीपी ने बताया कि पुलिस विवेचना कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed