{"_id":"65ea25ab35a4bcdb5a0c2ce8","slug":"agra-news-joy-firing-marriage-agra-news-c-25-1-agr1034-416716-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 08 Mar 2024 09:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:01 AM IST
सार
हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान युवक ने हर्ष फायरिंग की। जिस समय फायर किया गया, उस समय स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैैठे थे। किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया। यह वायरल हो गया। पुलिस अब फायरिंग करने वाले की तलाश में लगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 19 सेकंड का है। वीडियो के मुताबिक, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। लोग भी खड़े हैंं। वह मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। युवक पहले बंदूक को लोड करता है। इसके बाद हवा में फायर कर देता है। इस वीडियो को जिद्दी यादव 1111 नामक आईडी से शेयर किया जाता है। बृहस्पतिवार को वीडियो की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। इसकी जांच की जा रही है।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो रोहता स्थित कृष्णा कुंज काॅलोनी का बताया गया है। फायरिंग करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन