{"_id":"6907c673d748c489200c2654","slug":"agra-news-jagner-old-man-beaten-to-death-agra-news-c-364-1-ag11015-120684-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी फैलाने पर दो पक्षों में विवाद, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी फैलाने पर दो पक्षों में विवाद, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
जगनेर। कस्बे के मोहल्ला वंडपुरा में रविवार की सुबह दो पक्षों में पानी फैलाने पर विवाद हो गया था। धक्कामुक्की के दौरान घायल वृद्ध की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि पड़ोसी ने पिता से मारपीट की। इससे उनके सिर व हाथ में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
रविवार की सुबह कस्बे के वंडपुरा निवासी राकेश पक्ष का झगड़ा मृतक रमेश चंद पुत्र देवीलाल के साथ हो गया था। पानी फैलाने को लेकर हुए विवाद में रमेश चंद घायल हो गए थे। आनन-फानन में स्वजन घायल को लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। मृतक के बेटे प्रदीप ने फोन पर बताया कि माता-पिता गांव में अकेले रहते है। उसके व अन्य तीनों भाई आगरा में रहते हैं। पड़ोसी ने डंडे से पिता को पीटा था। घायल पिता को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।