फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news iti 6 news trades

Agra News: नए सत्र से आईटीआई में मिलेगा छह नए ट्रेड में प्रशिक्षण

Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
agra news iti 6 news trades
आगरा। परंपरागत कोर्सों से इतर राजकीय आईटीआई में नए सत्र से 6 नए तकनीकी कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री रोबोटिक्स, मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल जैसे रोजगारपरक कोर्स को शामिल है। प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

बल्केश्वर स्थित आईटीआई में नए ट्रेड का संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रदेश सरकार ने आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए टाटा समूह के साथ समझौता किया है। इसके लिए एक साल पहले टाटा ने प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया था। प्रयोगशाला अब बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

अगले माह से नए ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इनका संचालन टाटा समूह की सहायता से किया जाएगा। मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड में युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-वाहनों का बाजार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसका प्रशिक्षण रोजगार देने में मदद करेगा। यह कोर्स दो वर्ष का होगा। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन ट्रेड में किसी उत्पाद को बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उत्पादन प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये सीखेंगे छात्र
बेसिक्स ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) में अभ्यर्थियों को मशीनों और प्लांट्स के पुर्जे तैयार करना सिखाया जाएगा। इंडस्ट्री रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड में रोबोट्स के माध्यम से कार्य के बारे में सिखाया जाएगा। एडवांस सीएनसी मशीनिंग ट्रेड से साफ्टवेयर से डिजाइन तैयार कर लेजर मशीनों से कटिंग की जाएगी। आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स में निपुण युवा मूर्तिकार, वाणिज्यिक कलाकार, दृश्य कलाकार, खिलौने, फुटवियर मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग आदि में करिअर बना सकेंगे। इसकी अवधि एक वर्ष की तय की गई है।

पहले तीन कोर्स होंगे

आईटीआई में टाटा की तैयार की गई प्रयोगशाला में छह नए कोर्स शुरू होंगे। पहले तीन कोर्स शुरू होंगे, कुछ समय बाद तीन और शुरू होंगे। यह कोर्स छात्रों के लिए रोजगार परख साबित होंगे। पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। - मान सिंह भारती, प्रधानाचार्य, आईटीआई बल्केश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed