{"_id":"69f667914ce48bb1fb0de7f7","slug":"agra-news-iragatnager-suicide-agra-news-c-421-1-ira1001-7157-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृहक्लेश में युवक ने पंखे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृहक्लेश में युवक ने पंखे से लटककर दी जान
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव करोघना कला में शुक्रवार रात एक युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गांव के मजरा खिन्नी के बाग निवासी गौरी शंकर (26) ने कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी परिजन को शनिवार सुबह तब हुई, जब काफी देर तक गौरी शंकर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अंदर का दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि युवक पिछले कुछ समय से घरेलू कलह (गृह क्लेश) के कारण तनाव में चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।