{"_id":"65da525a1cd479e72e0ae2a6","slug":"agra-news-fish-hunting-forest-department-agra-news-c-148-1-sagr1004-100767-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चंबल नदी में मछली तस्करी रोकने गई वन विभाग, फिर खुद की जान बचाने के लिए लगानी पड़ गई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चंबल नदी में मछली तस्करी रोकने गई वन विभाग, फिर खुद की जान बचाने के लिए लगानी पड़ गई दौड़
Sun, 25 Feb 2024 09:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:22 AM IST
सार
चंबल नदी में मछली की तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में पांच वनकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना बाह के बासौनी के पुराडाल में शनिवार की शाम चंबल नदी में मछलियां पकड़ रहे लोगों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में पांच वनकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 10 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वन रक्षक राहुल जादौन, योगेश कुमार, वन्यजीव रक्षक योगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अनुरुद्ध यादव शनिवार को बासौनी के पुरा डाल और पुरा शिवलाल क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुरा डाल में कुछ लोग नदी में जाल डालकर मछलियां पकड़ रहे थे। मौके पर पहुंची टीम ने जाल को जब्त कर मछलियों को नदी में छुड़वाकर शिकारियों को पकड़ लिया। आरोप है कि तभी गांव की महिलाएं एवं अन्य लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमलाकर दिया।
वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और शिकारियों को छुड़ा ले गए। थाने की पुलिस एसीपी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई। पुलिस ने घायल वनकर्मियों का मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। जहां से राहुल जादौन, राजेश कुमार, योगेश कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेंजर ने बताया कि 10 नामजद हमलावरों के साथ अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हमले का वीडियो वायरल
वन विभाग की टीम पर हुए हमले का वीडियो वायरल हुआ है। 16 सेकेंड के वीडियो में महिला पुरुष वनकर्मी राहुल जादौन पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिख रहे हैं। वनकर्मी के रोने पर भी हमलावर नहीं पसीजे और उसके सिर पर डंडा मार दिया। दूसरे वनकर्मी बचाव की मुद्रा में दिखे। हमले के दौरान बाइक भी गिर गई।