फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabd uria

Agra News: यूरिया वितरण में लापरवाही पर सचिव निलंबित

Thu, 18 Dec 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabd uria
सहकारी समिति जैंगारा पर यूरिया लेते किसान
फतेहाबाद। किसानों को यूरिया वितरण में लापरवाही बरतने पर साधन सहकारी समिति बेगमपुर के सचिव श्रीकिशन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके पास बेगमपुर के अलावा तांसपुरा समेत दो समितियों की अतिरिक्त प्रभार भी थी।। इन तीनों समितियों का प्रभार नगरचंद समिति के सचिव संदीप वर्मा को सौंपा गया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने जिलाधिकारी से बेगमपुर समिति में यूरिया नहीं बांटे जाने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि रबी की फसल के लिए यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। जबकि बेगमपुर समिति में यूरिया नहीं है। सचिव ने यूरिया के लिए आरटीजीसी भी नहीं किया है। उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देशित किए जाने के बाद भी सचिव लापरवाह बने रहे। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पत्र के आधार पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने सचिव के निलंबन की कार्रवाई की है। संवाद

सहकारी समिति जैंगारा पर यूरिया लेते किसान

सहकारी समिति जैंगारा पर यूरिया लेते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed