फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabad rajasve team

Agra News: कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने हंगामा, झोपड़ी में लगाई आग

Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabad rajasve team
झोपड़ी में लगी आग मौजूद पुलिस
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के गांव बरौली गूजर स्थित गाटा संख्या 795 (घ) रकबा 1.3710 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा के नाम दर्ज है, उस पर किए कब्जों को हटाने के लिए शनिवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने हंगामा काटा और एक झोपड़ी में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा के नेतृत्व में लेखपालों की टीम शनिवार को गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले 15 विश्वा भूमि पर रामवती पत्नी निरोत्तम सिंह निवासी कुआखेड़ा, बमरौली कटारा की ओर से किए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही लेखपालों ने शंकर लाल निवासी बगदा, डौकी की ओर से किए कब्जे की भूमि की पैमाइश शुरू की, तभी मौके पर मौजूद महिलाओं ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। राजस्व टीम द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद महिलाएं शांत नहीं हुईं। आरोप है कि इसी दौरान महिलाओं ने झोपड़ी और करब में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख राजस्व टीम को कार्रवाई रोककर वहां से हटना पड़ा। लेखपाल सत्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि रूप सिंह की शिकायत पर अवैध कब्जा हटवाने गए थे। जहां महिलाओं के द्वारा हंगामा कर दिया था इसलिए शंकर लाल का कब्जा नहीं हट पाया है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन से राजस्व पुलिस टीम कब्जा हटवाने गई थी। महिलाओं के द्वारा झोपड़ी में आग लगा दी थी इसलिए टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed