{"_id":"690a668a589d3cdca30e0964","slug":"agra-news-fatehabad-drunk-drive-expressway-agra-news-c-285-1-sagr1008-104490-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्सप्रेसवे पर शराब पीकर बस चलाने वालों पर सख्ती, 64 बसों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्सप्रेसवे पर शराब पीकर बस चलाने वालों पर सख्ती, 64 बसों की हुई जांच
Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शराब पीकर वाहन चलाना महंगा पडे़गा। ऐसे वाहन चालकों पर यूपीडा की टीम ने सख्ती कर दी है।
विज्ञापन
Drunk Driving
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर यूपीडा की टीम अलर्ट दिखाई दी। सोमवार की रात्रि दो बजे के करीब टोल प्लाजा फतेहाबाद पर टीम ने अभियान चलाते हुए बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की और यात्रियों से भी पूछताछ की।
जांच के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में बस चलाता नहीं पाया गया। टीम ने बस चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किए और हिदायत दी कि एक्सप्रेस-वे पर बीच रास्ते में यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य न करें।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह ने बताया कि अभियान में कुल 70 बसों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो तत्काल पुलिस बुलाकर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।