फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabad court inpection

Agra News: न्यायालय की जगह के लिए हाई कोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabad court inpection
फतेहाबाद। तहसील बादशाही बाग फतेहाबाद में प्रस्तावित चार न्यायालयों की जगह के लिए हाईकोर्ट के जज ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आगरा जिले में चार ग्राम न्यायालय व एक बाह्य न्यायालय प्रस्तावित है जिसके लिए हाईकोर्ट के जज अनीश कुमार गुप्ता और जिला जज संजय कुमार मलिक की ओर से फतेहाबाद पहुंचकर निरीक्षण किया गया। बादशाही बाग में 2016 में चार न्यायालय बनने के लिए जगह का प्रस्ताव हुआ था। लेकिन 2018 में पुरातत्व विभाग की ओर से बिना अनुमति निर्माण को लेकर रोक लगा दी थी। जून 2024 में पुरातत्व विभाग के द्वारा इस जगह को पर्यटन विभाग को सौंप दिया, जिसको लेकर पुनः यहां न्यायालय बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। वर्तमान में फतेहाबाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन का संचालन हो रहा है। जबकि एडीजे तथा एसीजेएम न्यायालय और आनी है। ग्राम न्यायालय के लिए तहसील एत्मादपुर, किरावली, खेरागढ़ व बाह में प्रस्तावित है। अनीश कुमार गुप्ता जज हाईकोर्ट ने बताया कि अभी फतेहाबाद में न्यायालय किराए की जमीन पर चल रहा है। बार के हॉल में संचालित हो रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा, तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed