फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News Dr Pravin Togadia statement on Kashi Vishwanath Corridor

आगरा में बोले प्रवीण तोगड़िया: केवल कॉरिडोर से ही काम नहीं चलेगा, मथुरा-काशी में हो मंदिर निर्माण

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया सोमवार शाम को आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले अब खुद को हिंदू कहने पर मजबूर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Agra News Dr Pravin Togadia statement on Kashi Vishwanath Corridor
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से ही काम नहीं चलेगा। जब तक काशी और मथुरा में मंदिरों का निर्माण नहीं होगा, तब तक हिंदुओं को संतोष नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की शक्ति के कारण ही राहुल गांधी को खुद को हिंदू कहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को आगरा दौरे पर आए डॉ. तोगड़िया ने महाजन भवन, छीपीटोला में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका संगठन हिंदू जागरण का काम कर रहा है। खुद को हिंदू कहने में शर्म महसूस करने वाले भी अब खुद को हिंदू कह रहे हैं। बंगाल में ममता चंडी पाठ कर रही हैं। 
विज्ञापन

'केवल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से काम नहीं चलेगा'
उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगने लगा है कि हिंदू गौरव की बात करने वाले ही देश में शासन करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि काशी में केवल कॉरिडोर से काम नहीं चलेगा। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को काशी में मंदिर निर्माण कराना चाहिए। माता शृंगार गौरी की मूर्ति बंधक है, उसे मुक्त कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तोगड़िया ने कहा कि मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी मंदिर के लिए कदम बढ़ाने होंगे। इसके पहले अज्जू चौहान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर एक्सचेंज पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। डॉ तोगड़िया ने नौ स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

हिंदू हेल्पलाइन से करेंगे मदद
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू हेल्पलाइन की शुरुआत जल्द करेंगे। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित की मदद करेंगे। इसी तरह इंडिया हेल्थ हेल्प लाइन भी शुरू होगी, जिसमें दस हजार डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राशन वितरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रकल्प बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed