फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS DAP INCIDENT

Agra News: डीएपी प्रकरण में किसानों का धरना जारी, विधायक ने कमिश्नर से की वार्ता

Thu, 08 Oct 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS DAP INCIDENT
अछनेरा। गांव कुकथला स्थित साधन सहकारी समिति से रात में अवैध रूप से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में डीएपी खाद लादकर ले जाने का मामला गरमा गया है। चौकी पर खड़े ट्रैक्टरों को छोड़े जाने से नाराज किसान धरने पर बैठे हैं। बुधवार शाम धरनास्थल पर पहुंचे विधायक चौधरी बाबूलाल ने किसानों से वार्ता कर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

किसानों ने डीएपी खाद की कालाबाजारी में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर अवैध रूप से खाद लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना पुलिस के छोड़ने के मामले की जांच कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। गौरतलब है कि डीएपी लोडिंग के मामले में सहकारी समिति के सचिव वीरेंद्र विक्रम कैडर को निलंबित किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed