फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS DAD KILLED SON

Agra News: रिटायर्ड फौजी ने बेटे को सीने में गोली मारी, मौत

Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS DAD KILLED SON
आगरा। राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा (सदर) में बुधवार शाम को घर में सेवानिवृत्त फौजी धीरज गुर्जर ने 16 वर्षीय बेटे विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता नशे में था। घरवालों को गाली दे रहा था। बेटे ने ऊंची आवाज में बोलने से मना किया। घर के अंदर जाने के लिए कहा था। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज शराब पीने का आदी है। बुधवार सुबह भी शराब पीकर आया था। इस बात पर घर में झगड़ा हो गया। शाम को 7 बजे भी गाली दे रहा था। उस समय बेटा विवेक भैंस को सानी लगा रहा था। उसने पिता को गाली देने से मना किया। कहा कि घर के अंदर जाओ। यहां पर सब लोग देख रहे हैं। इस पर वो और गाली देने लगा। बेटा तेज आवाज में पिता को बोलने लगा।
विज्ञापन

इससे धीरज इतना नाराज हुआ कि वह घर के अंदर से लाइसेंस पिस्टल ले आया। विवेक को अंदाजा नहीं था कि पिता गोली चला देगा। विवेक के सीने में गोली लगी। वह गिर पड़ा। आवाज सुनकर मां सुधा और छोटा भाई नितिन आ गए। वह विवेक को उठाने के लिए दौड़े। उधर, धीरज भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विवेक को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कक्षा नौ का छात्र था विवेक
विवेक कक्षा नौ का छात्र था। पिता की जगह घर के कामकाज वही संभालता था। पिता से बेहद प्यार करता था। मगर, किसी को क्या पता था जिसको वह प्यार करता है, वही एक दिन उसकी जान भी ले लेगा। परिवार के लोग पिता को कोस रहे थे। कह रहे थे कि बेटा तो सिर्फ समझा रहा था। उसकी जान क्यों ले ली? जीते जी अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता अपने साथ पिस्टल भी ले गया है। पुलिस ने घर से एक और लाइसेंस दोनाली भी बरामद की है। बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। वह रोये जा रही थीं। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में खंगाले कैमरे
पुलिस को आशंका था कि आरोपी धीरज ज्यादा दूर नहीं गया होगा। वह आसपास ही पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहा होगा। इसलिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें वो जाता हुआ नजर आया है। हालांकि उसके बारे में परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही थी।


12 साल की सेना में नौकरी
एसीपी सदर ने बताया कि धीरज ने 12 साल तक सेना में नौकरी की है। मगर, शराब पीने की वजह से उसे अनफिट कर दिया गया। इसी साल उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया। वह घर आ गया। आए दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था। बड़ा बेटा होने के कारण विवेक पिता को समझाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed