फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news cylinder fire

Agra News: सिलिंडर में आग लगने से किशोरी झुलसी

Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
agra news cylinder fire
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव रायभा में शुक्रवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। उसका आगरा के एसएन हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हादसा शाम 6 बजे करीब हुआ। बताया गया है कि रायभा निवासी 16 वर्षीय मधु पुत्री विष्णु रसोई में खाना बना रही थी। अचानक गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई। मधु आग की लपटों में घिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे से परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन 108 एंबुलेंस से किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा लाए। यहां से डाॅक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। डाॅक्टरों ने मधु की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed