{"_id":"6ab980d54b7bc7ec8b06ee38","slug":"agra-news-cow-gathering-agra-news-c-364-1-ag11010-134832-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रात में सड़कों पर गोवंश का डेरा, सो रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रात में सड़कों पर गोवंश का डेरा, सो रहे जिम्मेदार
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों पर निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। इनसे सड़कों पर दुर्घटना का डर रहता है। उधर, गोवंश खेतों में भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा इन गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में नहीं भेजा जा रहा है। राहगीर और किसान इनसे परेशान हैं लेकिन अधिकारी चैन से सो रहे हैं।गोवंश दिन में खेतों की ओर निकल जाते हैं। वहां फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। शाम होते ही वह सड़कों पर पहुंचने लगते हैं। रात भर सड़कों पर डेरा जमाए रखते हैं। इसके कारण वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कई बार इन गोवंशों के कारण भीषण हादसे भी हो जाते हैं। रविवार को आगरा-हाथरस रोड पर पीलीपोखर और खंदौली में रात के समय बीच सड़क पर निराश्रित गोवंश रास्ता रोककर खड़े थे। यही हाल यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास था। बता दें कि जिले में 64 गोशाला संचालित हैं। इसके बाद भी निराश्रित गोवंश के खुले में घूम रहे हैं।
निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का काम ग्राम पंचायत सचिवों का है। इसके लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। जिन क्षेत्रों में समस्या है वहां के लिए फिर पत्र लिख दिया जाएगा।
- डॉ. डीके पांडे, सीवीओ
विज्ञापन
निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का काम ग्राम पंचायत सचिवों का है। इसके लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। जिन क्षेत्रों में समस्या है वहां के लिए फिर पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. डीके पांडे, सीवीओ