{"_id":"65da52917f667ce24c0ccd04","slug":"agra-news-chaha-bhatija-steal-agra-news-c-364-1-sagr1046-104823-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजा निकला चोर: चाचा के घर में चोरी की...सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजा निकला चोर: चाचा के घर में चोरी की...सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; तीन गिरफ्तार
Sun, 25 Feb 2024 09:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:16 AM IST
सार
चोरी की घटना में पुलिस ने पीड़ित के भतीजे और उसके दो दोस्तों को दबोचा है। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हो सका।
विज्ञापन
थाना रकाबगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में भतीजे ने दोस्तों के संग चाचा के घर में चाेरी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भतीजे सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने का हार, 2 अंगूठी, टॉप्स, झुमकी, आदि गहनों के लाख 11 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
थाना रकाबगंज की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा ने बताया कि कुम्हार पाड़ा निवासी बृजेश ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। 18 फरवरी को वह परिवार सहित भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे, तब उनके घर में चोरी हुई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और छीपीटोला के कुम्हारपाड़ा निवासी दीपक और उसके दोस्त ध्रुव और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। दीपक बृजेश का भतीजा है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसे पहले से ही शादी के बारे में जानकारी थी। चाचा के घर में चोरी करने पर कोई शक भी नहीं करेगा। ऐसा सोचकर दोस्तों के साथ चोरी की योजना बनाई।