फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS BUSNISSMAN ARRESTED

Agra News: धोखाधड़ी में जूता उद्यमी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 24 Jul 2024 06:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS BUSNISSMAN ARRESTED
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को जूता कारोबारी अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा है। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। उन पर राना ओवरसीज की निदेशक ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि व्यापार में धोखाधड़ी की गई। 30 अगस्त 2023 को आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर (एफमेक) के पूर्व अध्यक्ष एएस राना की पत्नी सुनीता राना ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया। उनकी सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में राना ओवरसीज के नाम से शू कंपनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एवीएस इंटरनेशनल के निदेशक अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर ने वर्ष 2020 में व्यापारिक डील की थी। अफ्रीकन देश घाना में व्यापार का झांसा दिया। जिसके आधार पर राना ओवरसीज ने 3.22 करोड़ रुपये के जूते तैयार कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि एवीएस इंटरनेशनल ने सिर्फ 2.60 लाख रुपये का मैटेरियल दिया। 80 लाख रुपये का ही भुगतान कराया। बार-बार मांगने पर भी भुगतान नहीं किया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कमलेश कुमार तोमर, विजय तोमर, प्रशांत कुमार, मलिका तोमर, देविका तोमर, हार्दिक चौहान, जोजफ किरण रेड्डी आदि के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में सुनीता राना ने विजय तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने एवीएस इंटरनेशनल के निदेशक विजय तोमर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed