फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah teacher beaten

Agra News: शिक्षिका की पिटाई, घर में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
agra news bah teacher beaten
बाह। क्षेत्र के एक गांव की प्राइवेट शिक्षिका की पिटाई करने, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस बुलाने पर जान से मारने की धमकी से दहशत में आई शिक्षिका ने तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। वह बच्चों को पढ़ाती हैं। 14 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही धर्मेंद्र सिंह घर में आकर बदतमीजी करने लगा। शोर मचाने पर उनके दो बेटे आए और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद दोबारा से घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध पर पिटाई कर दी। बाह पुलिस ने पिटाई करने और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन







पैमाइश के बाद तोड़ दी मुड्ढ़ी और सरकारी नाली
बाह। बासौनी के उमरैठापुरा गांव में पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में हुई पैमाइश के बाद मुड्ढ़ी उखाड़ने, मेड़ और नाली तोड़े जाने और राजस्व टीम पर कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डीसीपी पूर्वी के हस्तक्षेप पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उमरैठापुरा के सियाराम ने पुलिस को बताया कि पुलिस और राजस्व टीम ने उनके खेत की पैमाइश की थी। पैमाइश के बाद पत्थर की मुड्ढ़ी लगा दी। आरोप है कि इसके बाद भी तोताराम, रामलाल, अभिलाख, देवद्द्र और रवि ने ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के सामने ही खेत को जोतने नहीं दिया। मेड़ और मुड्ढ़ी तोड़ दी। सरकारी नाली भी तोड़ दी। पुलिस ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी तो नहीं दी। मामले में डीसीपी पूर्वी के हस्तक्षेप पर बासौनी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed