{"_id":"6a2c76b8e1950f5949092d0b","slug":"agra-news-bah-lady-murder-loot-agra-news-c-421-1-sagr1004-10224-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गहने लूटकर की गई पूर्व फाैजी की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गहने लूटकर की गई पूर्व फाैजी की पत्नी की हत्या
विज्ञापन
बाह: लूट के बाद महिला की हत्या: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बाह थाने पर जुटी भीड़
- फोटो : एत्मादपुर हाइवे का तहसील रोड चौराहा
बाह। मंसूरपुरा क्षेत्र में बुधवार रात खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त खेड़ा राठौर के गांव गुमानसिंह पुरा निवासी लक्ष्मी (50) के रूप में हुई है। मृतका पूर्व फौजी रूप सिंह की पत्नी थीं, जो 10 जून को रिश्तेदारी में शादी का भात मांगने के लिए घर से निकली थीं। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में सोने-चांदी के गहने लूटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजन बाह थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने लूट और हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
बेटे किशोरीलाल ने मनु निषाद समेत 2 के खिलाफ गहने लूट कर महिला की हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरीलाल ने कहा है कि बासौनी के बड़ोस गांव निवासी माैसी माया देवी की बेटी की शादी 20 जून को होनी है। 10 जून को शाम 4.30 बजे मां लक्ष्मी शादी के लिए भात मांगने के लिए फतेहाबाद के दखलीपुरा गांव के लिए घर से निकली थीं। वह सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायजेब, कमरबंद पहने थीं। गांव के चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही मां को गांव के मनु निषाद समेत 2 लोग बाह जाने की कहकर बाइक पर बैठाकर ले गए। रात में मां के पहुंचने के बारे में मामा से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि यहां तो लक्ष्मी आई ही नहीं। 11 जून को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए फोटो से पता चला कि मां का शव बाह क्षेत्र में बरामद हुआ है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। उनकी लूट के बाद हत्या की गई है। शुक्रवार सुबह ही परिजन, रिश्तेदार एवं गांव के लोग पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जयप्रकाश, बाह के प्रभारी रनवीर गौतम, जसराम, अन्नू पांडेय, नीलम कुमार, विद्याराम बंसल, सुरेश फौजी, महेश चंद्र, राजकुमार आदि बाह थाने पहुंचे। लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। थाने पर जमा हुई भीड़ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही हटी। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के लिए कुछ युवक उठाए हैं। जल्द ही लूट और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि बुधवार की रात 9 बजे मंसूरपुरा क्षेत्र में ईंट का नगला एवं पुरा खुशीलाल गांव के रास्ते के किनारे खेत में महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा की मोर्चरी में रखवा दिया था।
इंसेट
हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
- दखलीपुरा, गुमानसिंह पुरा एवं बड़ोस में बेटी की शादी को लेकर उत्साह था, तीनों गांवों के परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बहन की बेटी का भात मांगने के लिए निकली गुमानसिंह पुरा की लक्ष्मी की लूट के बाद हत्या किए जाने से तीनों परिवारों में शादी के उत्साह की जगह पर मातम पसर गया है। मृतका के पति रूप सिंह पूर्व फौजी हैं। मृतका ने अपने पीछे 5 बेटे बंटू, किशोरीलाल, केशव सिंह, मोहन सिंह, आकाश एवं बेटी संगीता को छोड़ा है। उन्होंने मां को छीनने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। मृतका के पति पूर्व फौजी रूप सिंह ने पुलिस से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।