फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS BAH KARTIK POORNIMA SNAN

Agra News: बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब...2 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS BAH KARTIK POORNIMA SNAN
कार्तिक पू​र्णिमा: बटेश्वर में यमुना स्नान
बाह। धर्म संस्कृति की नगरी एवं पौराणिक तीर्थ बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 2 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगा कर ब्रह्मलाल महाराज को पूजा। कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर के घाट पर मंगलवार मध्य रात्रि से ही यमुना स्नान शुरू हो गया, जो बुधवार सांझ ढले तक जारी रहा। यमुना स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की ब्रह्मलाल महाराज मंदिर में दर्शन पूजन को लंबी लाइन लगी रही। घाट से मंदिर तक पहुंचने में दो से तीन घंटे तक श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गौरी शंकर मंदिर, रामेश्वर मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, पचमुखी महादेव मंदिर, जागेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर आदि 44 शिव मंदिरों में भी पूजा पाठ और अनुष्ठान किए। इस दौरान मंदिर श्रृंखला हर-हर बम-बम के घोष से गूंजती रही। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के अलावा यूपी के विभिन्न शहरों के श्रद्धालु आस्था और भक्ति में डूबे रहे। वहीं, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने घाट पर यमुना में बैरिकेडिंग कराई, नदी में एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। नतीजतन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रबंध और व्यवस्थाओं की पड़ताल के बाद डीएम ने बताया कि डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं ने बटेश्वर में यमुना स्नान किया है। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को बटेश्वर में 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ममता, राखी, सुनैना, जावित्री, कमलेश, अनुष्का ने बताया कि घाट पर बेहतर प्रबंधन से स्नान दर्शन में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




नागा एवं संतों ने बटेश्वर में किया दूसरा शाही स्नान
- परिक्रमा मार्ग पर किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन, बोले-जल्द बनेगा बटेश्वर पांचवां महाकुंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बाह। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को महामंडलेश्वर बाबा बालकदास के नेतृत्व में नागा एवं संतों ने बटेश्वर के घाट पर दूसरा शाही स्नान किया। शाही स्नान के बाद उन्होंने बताया कि विकास के साथ बटेश्वर का प्राचीन वैभव लौट रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द ही बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा मिलेगा। 33 साल की तपस्या के फलीभूत होने का समय आ गया है। राम मंदिर बना है तो पांचवां कुंभ भी बनेगा।

बटेश्वर को पांचवें कुंभ का दर्जा दिलाने के लिए महामंडलेश्वर बाबा बालकदास के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 8 बजे विभिन्न अखाड़ों से एकजुटे संत और नागा बाबा दूसरे शाही स्नान के लिए निकले। गाजे बाजे के साथ निकले संतों ने विभिन्न देवालयों में मत्था टेका। विभिन्न अखाड़ों में पहुंचे। करीब 7 किमी की तीर्थ परिक्रमा के दौरान संतों ने तलवार, फरसा, गदा आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाए तो देखने वाले श्रद्धालु भी दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। तीर्थ परिक्रमा के समापन पर शिव मंदिर श्रृंखला के घाट पर यमुना में शाही स्नान किया। ब्रह्मलाल जी महाराज को पूजा। परिक्रमा मार्ग पर घुड़सवार पुलिस ने सुरक्षा की कमान संभाली थी।
-------------------------------------



मेरा मन मंदिर...निशा एवं राजकुमारी के भजनों पर झूमे दर्शक
बाह। बटेश्वर के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार को लोक गायक निशा एवं राजकुमारी ने अपने भजनों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने भोले तेरे चरणों की रज मिल जाए..., वृंदावन से आए हम, झूमके गाएंगे..., मेरा मन मंदिर से अपनी गायकी की छाप छोड़ी। दोनों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत के एएमए उमेश चंद, मेला प्रभारी मसूद रजा, जेई धारा सिंह, लव कुमार, भाव सिंह नरवरिया, ध्रुवराज भदौरिया, वीरेंद्र त्यागी, बहादुर सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed