फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah crime sister inlaw beaten

Agra News: उधार दिए रुपये मांगने पर देवर ने पीटा, भेजे आपत्तिजनक मैसेज

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
agra news bah crime sister inlaw beaten
बाह। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के देवर से उधार दी रकम मांगने पर महिला की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि आरोपी ने उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और धमकी भी दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बाह क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में 3 साल पहले रिश्ते के देवर का बेटा बीमार हो गया था। उसने इलाज के लिए 45 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर हुए विवाद में उसकी पिटाई कर दी गई। इससे वह घायल हो गई। आरोप है कि मोबाइल पर उसे गंदे और भद्दे मैसेज भेजे गए हैं। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन





रंजिशन युवक को पीटा, एफआईआर लिखी न कराया मेडिकल
बाह। झाड़े की गढ़ी गांव में युवक की रंजिशन पिटाई कर दी गई। पीड़ित सतीश ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले मां भूरी देवी का पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया था। 22 अक्तूबर को वह गली में अपना ट्रैक्टर बैक कर रहा था, तभी पड़ोसी आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग गए थे। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन आगरा रेफर कर दिया गया था। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सबमर्सिबल से पानी भरने के विवाद में मारपीट, 2 गिरफ्तार
बाह। कोट का पुरा गांव में मंगलवार को सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के विवाद में पिंटू और दीपक में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस के सामने भी दोनों झगड़े पर आमादा थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed