फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news annapoorna campaign

Agra News: अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जलभराव मुक्त कराई 800 बीघा कृषि भूमि

Sat, 13 Jun 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
agra news annapoorna campaign
संत रामपाल महाराज के सहयोग से ग्राम पंचायत साधन की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का हुआ स्थायी सम
अछनेरा। ग्राम सांधन में वर्षों से किसानों के लिए नासूर बनी जलभराव की समस्या का आखिरकार स्थायी समाधान हो गया है। संत रामपाल महाराज के सहयोग और ग्रामीणों के प्रयासों से गांव में लगभग 10 हजार फीट लंबी भूमिगत (अंडरग्राउंड) पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस बड़ी परियोजना के पूरा होने से गांव की करीब 800 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि पूरी तरह जलभराव से मुक्त हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025 में संत रामपाल महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम के तहत सांधन गांव को लगभग 11 हजार फीट पाइप, चार 10 एचपी की मोटरें, 3,200 मीटर बिजली का तार दान स्वरूप भेंट किया था। संसाधनों और बजट के अभाव में इस पाइप लाइन को भूमिगत करने का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। हाल में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आश्रम पहुंचकर इस व्यावहारिक समस्या से अवगत कराया, तो संत रामपाल महाराज ने खुदाई और पाइपलाइन बिछाने के संपूर्ण खर्च का वहन स्वयं करने की घोषणा कर दी। ग्रामीणों की गुहार के अगले ही दिन युद्धस्तर पर काम शुरू कराया गया और रिकॉर्ड समय में करीब 10 हजार फीट लंबी पाइपलाइन को जमीन के नीचे दबाने का कार्य पूरा कर लिया गया। अब खेतों में जमा होने वाला अतिरिक्त पानी इस पाइपलाइन के जरिए बाहर निकल सकेगा। इस सफलता से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि अब उनकी फसलों को नुकसान नहीं होगा और खेतों की उत्पादकता में भारी सुधार आएगा।
विज्ञापन

इंसेट
सेवादारों की मेहनत रंग लाई
इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने में संत रामपाल महाराज के शिष्यों और सेवादारों—जीतू दास, अमरपाल दास, ब्रह्मजीत दास, चंदवीर दास, कमल दास और नंदकिशोर दास ने रात-दिन एक कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दशकों पुरानी समस्या से निजात मिलने पर समस्त ग्रामवासियों ने संत रामपाल महाराज और उनके संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सच्ची जनसेवा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed